पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त थाना मवाना क्षेत्र के गांव कुड़ी कमालपुर निवासी अजीत उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। वह तीन दिन से अपनी बहन के घर रामराज आया हुआ था।
मेरठ से सटे मवाना में गुरुवार को एक युवक ने खेत पर पहुंचकर पेड़ से लटककर जान दे दी। उसका शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बहसूमा के रामराज स्थित जंगलात में किसान पीतम के खेत में स्थित शीशम के पेड़ पर एक युवक फांसी पर लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर लटके युवक को उतरवाया।
पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त थाना मवाना क्षेत्र के गांव कुड़ी कमालपुर निवासी अजीत उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। वह तीन दिन से अपनी बहन के घर रामराज आया हुआ था।
विज्ञापन
मृतक के जीजा जॉनी ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। बीती बुधवार शाम चार बजे वह घर से अचानक लापता हो गया था। गुरुवार सुबह उसका शव किसान पीतम के खेत में पेड़ से लटका मिला।