सोमवार को टीपी नगर थाना क्षेत्र में दोछती गिरने से मकान में काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद मकान मालिक ने पीड़ित परिजनों को दो लाख की रकम देकर उसमझौता कर लिया।
बागपत रोड किशनपुरा निवासी सुरेश (50) पुत्र चमन सोमवार टीपीनगर के गुरुनानक नगर में एक मकान में मजदूरी करने गया था। बताया जाता है इसी दौरान अचानक मकान की दोछती गिर गई। जिसकी चपेट में आकर सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सुरेश के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था। उसके एक बेटे की एक साल पहले दुर्घटना में मौत हो चुकी है। घर पर तीन अविवाहित लड़कियां हैं।
हंगामे के बाद सुरेंद्र की पुत्रियों के नाम 71 हजार और पत्नी के नाम एक लाख का चेक सौंपा। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दोनों में समझौता हो गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/