फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति को तलाक देकर महिला ने किया धर्म परिवर्तन, परिजनों ने जताया विरोध, थाने में हंगामा

Thu, 27 Jun 2019 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के मवाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति को तलाक देकर हिंदू धर्म अपना लिया। महिला का आरोप है कि उसके परिजन उसके फैसले का विरोध जता रहे हैं। महिला हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची और पुलिस से मामले में शिकायत की। 
विज्ञापन


गुरुवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं समेत महिला थाने पहुंची। यहां महिला ने अपने परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि परिजनों ने गुरुवार को उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी शादीशुदा महिला का एक हिंदू युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया और अपनी मर्जी से धर्मपरिवर्तन कर लिया। महिला प्रेमी से शादी करना चाहती है लेकिन परिजन उसके इस फैसले से नाराज हैं। महिला के मुताबिक गुरुवार को उसके परिवार के सदस्यों ने उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट भी कर डाली। 
मामले की जानकारी लगने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पीड़ित महिला को लेकर थाने पहुंचे जहां काफी देर हंगामा होता रहा। वहीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद पीड़िता की तहरीर पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें