फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसान मुद्दों को लेकर भाकियू का प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन, मेरठ में घेरी सरधना तहसील

Thu, 27 Jun 2019 11:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाकियू का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गन्ना बकाया भुगतान, आवारा पशु और बढ़ी बिजली दरों आदि समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) आज प्रदेशभर की तहसीलों पर धरना प्रदर्शन कर रही है।  मेरठ की सरधना तहसील पर गुरुवार सुबह भाकियू कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया। 

विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन अनुसार सभी मंडल और जिलों की कमेटियां भंग होने के चलते सभी पदाधिकारी पदमुक्त हो गए है। इसके चलते सभी तहसीलों पर अलग-अलग जिलों के प्रभारी नियुक्त किए गए है। प्रभारियों के नेतृत्व में ही धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

गुरुवार को भाकियू कार्यकर्ता मेरठ जिले की तहसील सरधना तहसील पर पहुंच गए और यहां धरने पर बैठ गए। यहां पर मुजफ्फरनगर के ओमपाल मलिक को प्रभारी बनाया है। 

इसके अलावा सदर तहसील के लिए हापुड़ के कुशलपाल आर्य और मवाना तहसील के लिए गौतमबुद्धनगर के पवन खटाना को प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि भाकियू धरने की तैयारी कई दिन से कर रही थी।  

वहीं सरधना तहसील मुख्यालयों पर धरने में भाकियू कार्यकर्ताओं में गुटबाजी देखने को मिली। यहां भाकियू पदाधिकारी दो अलग-अलग जगहों पर धरने में बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें