फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गर्भपात होने से डिप्रेशन में आई महिला, ईडन गार्डन कॉलोनी की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत

Sun, 24 Nov 2024 10:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बागपत निवासी रितिक अपनी पत्नी रिया को मेरठ में बुआ के घर छोड़ गया था। यहीं पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करतीं पुलिस और फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे 58 पर ईडन गार्डन कॉलोनी में पांचवीं मंजिल से गिरकर 28 वर्षीय रिया की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पति परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बागपत जिले के कंडेरा गांव निवासी रितिक ने बताया कि वह गांव में रहकर खेती का काम करता है। उसकी शादी एक साल पूर्व बुढ़ाना निवासी रिया से हुई थी। लगभग एक महीना पूर्व उसकी पत्नी का सात महीने का गर्भपात हो गया था। जिसके बाद से महिला मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। महिला का मेरठ के एक चिकित्सक से उपचार चल रहा था। 
विज्ञापन

रिया की चप्पल। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को रितिक पत्नी रिया को ईडन गार्डन कॉलोनी में अपनी बुआ सविता पत्नी रामवीर फौजी के घर लेकर आ गया था। वह खुद अपने गांव में चला गया था। रविवार सुबह महिला की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व  फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें