फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ओवरलोडेड ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, शरीर के उड़े चिथड़े, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 09 Jan 2024 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत से कोहराम मच गया। यहां ओवरलोडेड ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में खादर क्षेत्र के गांव हसापुर के समीप ओवरलोड ट्रक के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया गया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दबखेड़ी निवासी बिरो (32) पत्नी सोमनाथ, हरदे के साथ परिवार के ही रिंकू की मोटरसाइकिल पर सवार होकर गन्ना छिलाई के लिए जा रहे थे।

बताया गया कि हसापुर गांव के समीप से बन रहे गंगा के तटबंध पर भरतपुर, राजस्थान से पत्थर लेकर ट्रक जा रहा था। गांव के समीप पहुंचने पर दबखेड़ी निवासी मोटरसाइकिल चालक रिंकू ओवरलोड ट्रक को ओवरटेक करने लगा, जिसमें मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बाइकसवार दो लोग तो साइड में जा गिरे जबकि बीरो ट्रक के पहिए की ओर जा गिरी। ओवरलोड ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस बात की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक को कंडक्टर के सहित गांव के ही एक स्कूल में बंद कर दिया और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
 
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं ट्रक चालक को ट्रक सहित कब्जे में ले लिया है।

बिरो की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमनाथ का परिवार खेतों में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें