ग्लूकोज लगते ही निशा की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद झोलाछाप ने हाथ खड़े कर दिए इसके बाद परिजन मवाना चिकित्सकों के यहां लेकर पहुंचे परंतु डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
निशा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया परिवार के लोगों ने बताया कि उसके तो बच्चे अनुज और परी हैं पति सुरेंद्र खादर क्षेत्र के गांव लतीफपुर में टायर पंचर की दुकान से परिवार का पालन पोषण कर रहा था अचानक निशा की मौत से पूरा परिवार रो-रो कर बेहाल है।
खबर लिखे जाने तक इस मामले की थाने पर कोई शिकायत नहीं की गई थी साथ ही मृतक महिला का अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया था। पीड़ित परिवार के लोगों ने इस मामले में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही बताई।