फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घरेलू कलह में तेजाब पीने से महिला की मौत, बिना पुलिस कार्रवाई के ही किया अंतिम संस्कार

Mon, 15 Jan 2024 10:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के खरखौदा में एक महिला ने गृह क्लेश में तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
तेजाब। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे कस्बा खरखौदा के एक मोहल्ले में घरेलू कलह में एक महिला ने तेजाब पी लिया। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार रात महिला घर पर थी। इसी दौरान किसी समय महिला ने तेजाब पी लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। पता चलने पर परिजनों ने उसे कस्बे के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजन उसे मेरठ एक अस्पताल में ले गए। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें