फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : नाले के अंदर गठरी में बंधा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sun, 12 Dec 2021 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नाले में महिला का शव मिलने पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। शव सड़ी-गली हालत में होने के चलते पहचान नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के माधवपुरम पुलिस चौकी के पास शनिवार दोपहर गठरी में महिला का शव नाले में पड़ा मिला। शव सड़ी-गली हालत में होने के चलते पहचान नहीं हुई। पुलिस ने फोटो खींचकर व्हाट्सएस ग्रुप और जोन के सभी थानों में भेजे हैं। 

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र की माधवपुरम पुलिस चौकी के पास बने पार्क के बाहर कूड़े के ढेर के नजदीक नाले में शनिवार दोपहर एक महिला का शव पीले रंग के कपडे़ की गठरी में बंधा मिला। मृतका की उम्र करीब 35 साल के आसपास बताई गई है। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बागपत पहुंचकर वर-वधु को दिया आशीर्वाद, कई केंद्रीय मंत्री व राज्यमंत्री भी पहुंचे, रातों-रात चमका गांव
विज्ञापन

 

नाले में महिला का शव मिलने पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने शव नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

आसपास के लोगों से महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। महिला पीले रंग का सूट-सलवार पहने हुए थी और काले रंग की चुनरी गले में मिली है। हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन


एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि महिला की पहचान होने पर आरोपियों का पता लगाया जाएगा। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि महिला के बारे में कोई सुराग लग सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें