महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उम्र 40 वर्ष के करीब है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। प्रदेश के थानों में अज्ञात महिला के शव की सूचना दिए जाने के बाद अमरोहा के मंडी धनौरा शेरपुर से कुछ लोग पहचान करने के लिए आ रहे हैं, वहां से भी एक महिला लापता है।
एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि महिला की मौत गंगा में डूबने से हुई या फिर उसकी हत्या करके शव को यहां फेंका गया है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी। बिजनौर और दूसरे जनपदों से भी लापता महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी गई है। शव की शनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।