पुलिस की पूछताछ में निखिल ने बताया कि किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने दूसरे कमरे में जाकर पंखे पर फांसी लगा ली।
सूचना मिलने पर बरखा के पिता बिजेंद्र, मां राजेश देवी, भाई दीपक समेत परिजन भी आ गए। उन्होंने बरखा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया।
आरोप है कि बरखा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता थो। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति और ससुर को हिरासत में ले लिया।