मलियाना के इस्लामनगर की रहने वाली रूबी ने बताया कि उसका निकाह चार साल पहले गाजियाबाद जिले के रहने वाले अशरफ के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। इसके चलते उसने पति सहित अन्य ससुराल वालों के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।
पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में वह कई बार अधिकारियों की चौखट पर चक्कर काट चुकी है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। टीपीनगर इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।