फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना

Wed, 01 Nov 2023 07:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में करवा चौथ पर पत्नी ने पति की लंबी उम्र की दुआ करने की बजाय बेवफाई कर डाली। पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने के बाद चकमा देकर पत्नी जीजा के साथ फरार हो गई। वहीं पति का कहना है कि व्रत तो इस बार भी रखेगा लेकिन एक प्रार्थना जरूर करेगा।
विज्ञापन
पीड़ित पति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। करवा चौथ पर जहां पत्नियां व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की दुआ कर रही हैं। वहीं जानी क्षेत्र के एक गांव की महिला पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने के बाद उससे चकमा देकर उसके जीजा के साथ फरार हो गई।

विज्ञापन


पत्नी अपने 16 माह के बेटे को भी अपने साथ ले गई है। परेशान पति ने बुधवार को एसपी देहात से इसकी शिकायत की है। वहीं करवा चौथ के दिन पत्नी के बेवफाई से पति पूरा दिन दुखी होकर घूमता रहा लेकिन उसका पत्नी से कोई संपर्क तक नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें: karwa Chauth: मेरठ में LIU का ऑफिस बना ब्यूटी पार्लर, मेहंदी लगवाती दिखीं कर्मचारी, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

विज्ञापन

करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के लिए एक विशेष महत्व का दिन है। पूरे देश में जहां आज सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख कर दुआ मांग रही हैं। वहीं जानी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला पति घर से फरार अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। परेशान पति बुधवार को फरार पत्नी के वापसी के लिए अपनी बहन के साथ एसपी देहात से मिला और पुलिस अधिकारियों से पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाता रहा।

यह भी पढ़ें: karwa Chauth: मेरठ में LIU का ऑफिस बना ब्यूटी पार्लर, मेहंदी लगवाती दिखीं कर्मचारी, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

पति के अनुसार वह अपनी पत्नी और 16 माह के बेटे के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने के लिए मेरठ आया था। वापसी में पत्नी उसे झांसा देकर बेटे को लेकर गायब हो गई। तलाश के दौरान उसे मालूम पड़ा कि पत्नी अपने जीजा के साथ फरार हुई है, जिसके साथ उसका काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने उसकी शिकायत जानी पुलिस से की।

 
विज्ञापन

पति का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पति के अनुसार वह आज तक पत्नी की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए करवाचौथ पर खुद भी पत्नी के साथ व्रत रखता था। इस बार भी वह धूमधाम से तैयारियों में जुटा था। शॉपिंग के लिए पत्नी को बाजार लेकर आया था। अब पत्नी उसे धोखा देकर फरार हो गई है। पीड़ित पति ने कहा कि इस बार भी वह व्रत रखेगा लेकिन प्रार्थना करेगा कि पत्नी को उसके किए की सजा मिले।

वहीं एसपी देहात ने जानी थाना पुलिस को फरार पत्नी को ढूंढकर लाने के आदेश दिया है। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार पुलिस फरार पत्नी काे बरामद करने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें