कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित कालोनी निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मजदूरी करता है। पांच साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। युवक का आरोप है कि पत्नी आए दिन उसके साथ झगड़ा करती है। पूर्व में कई बार वह मारपीट कर चुकी है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार बीचबचाव कराया। रविवार को वह रात के समय घर पहुंचा। जहां पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
यह भी पढ़ें...
सौरभ हत्याकांड: कसोल के होटल में मांगी थी मुस्कान की आईडी, साहिल बोला- हनीमून मनाने आए हैं, बस अपनी आईडी दूंगा
आरोप है कि पत्नी ने युवक के हाथ को दांत से चबाकर उसे घायल कर दिया। सोमवार को भी पत्नी ने युवक पर हमला किया। सिर में चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी ने युवक को जान से मारकर नीले ड्रम में डालने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। दंपती के विवाद का मामला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।