फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saurabh Murder Case: मुस्कान के बाद अब जेल में साहिल कर रहा ये मांग, ऐसे कट रहे सौरभ के 'कातिलों' के दिन

Tue, 25 Mar 2025 03:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सौरभ की हत्या के मामले में आरोपी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में बंद हैं। योग और नशा मुक्ति केंद्र में उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है। वहीं, अन्य बंदियों को उनसे बात न करने की हिदायत दी गई है। मुस्कान और साहिल ने पहले चार दिनों तक खाना बहुत कम खाया था, अब वो भरपेट खाना खा रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान के बाद उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने भी जेल अधीक्षक को प्रार्थना देकर केस लड़ने व पैरोकारी के लिए सरकारी वकील की मांग की है। इससे पहले मुस्कान भी सरकारी वकील की मांग कर चुकी है। अभी तक दोनों के परिजनों में से कोई भी उनसे मिलने जेल में नहीं पहुंचा है। मुस्कान के परिजनों ने उसकी पैरोकारी करने से इन्कार किया था। अब साहिल के परिजनों ने भी उससे मिलने और पैरोकारी करने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन

जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने बताया कि पैरोकारी की मांग करने पर दोनों आरोपियों के प्रार्थना पत्र को अदालत में भिजवा दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को सरकारी वकील मिल जाएंगे। दोनों की स्थिति सामान्य हो रही है। हालांकि अभी भी दोनों को निगरानी में रखा गया है। योग और नशा मुक्ति केंद्र में उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है, ताकि वो नशे की गिरफ्त से बाहर आ सकें। डॉक्टरों से भी उनका उपचार कराया जा रहा है। दोनों को सुबह चाय, इसके बाद नाश्ता, दोपहर में खाना और शाम को फिर खाना दिया जा रहा है। पहले चार दिनों तक उन्होंने खाना बहुत कम खाया था, अब वो भरपेट खाना खा रहे हैं। अन्य बंदियों को उनसे बात न करने की हिदायत दी गई है।

बेटी को भी याद नहीं किया
जेल में बंद मुस्कान ने एक बार भी अपनी बेटी को याद नहीं किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि दोनों जेल से बाहर निकलना चाहते हैं। वह अपने परिजनों को याद नहीं करते। मुस्कान ने अपनी बेटी को भी याद नहीं किया। जेल मैन्युअल के अनुसार दस दिनों के बाद उन्हें काम करना होगा। महिला जेल में सिलाई और फुटबाल बनाना सिखाया जाता है। मुस्कान से पूछा जाएगा कि वो क्या करना चाहती है। उसके बाद उसे उसका ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अभी प्रेग्नेंसी टेस्ट नहीं कराया
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल नियमावली के अनुसार महिला बंदी की हालत को देखकर महिला डॉक्टर ही प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने की मांग करती है। इसके बाद जिला चिकित्सालय में उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया जाता है। अभी डॉक्टरों ने इस टेस्ट की सलाह नहीं दी है।

वहीं, मेरठ के सौरभ हत्याकांड के मामले में रविवार को ड्रग्स विभाग की टीम भी हरकत में आ गई। टीम ने खैरनगर स्थित ऊषा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मुस्कान ने इसी मेडिकल स्टोर से सौरभ को बेहोश करने के लिए मिडाजोलम का इंजेक्शन खरीदा था। टीम ने मेडिकल स्टोर का एक साल का सेल्स और परचेज का रिकॉर्ड कब्जे में लिया और अग्रिम आदेश तक दवाइयां बिक्री पर रोक लगा दी। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी निवासी ब्रह्मपुरी से पूछताछ की। 

मुस्कान ने खुद को डिप्रेशन में बताकर पर्चे पर नींद की गोली लिखवाई थीं। जिस डॉक्टर ने पर्चा बनाया, पुलिस ने उसके भी बयान लिए थे। डॉक्टर ने नींद की गोली नहीं लिखने की बात कही थी। सामने आया था कि मुस्कान ने गूगल पर सर्च कर डाक्टर के पर्चे पर स्वयं मिडाजोलम इंजेक्शन लिख लिया था। इसके बाद डॉक्टर के पर्चे को एक बुजुर्ग के साथ खैरनगर स्थित ऊषा मेडिकल स्टोर पर 22 फरवरी को इंजेक्शन लेने के लिए पहुंच गई थी। 

बताया गया है कि यह इंजेक्शन डॉक्टर के पर्चे पर भी नहीं दिया जा सकता। इस इंजेक्शन को अस्पताल के पर्चे पर उन मरीजों के लिए लिखा जाता है कि जो ओटी या आईसीयू में भर्ती होते हैं। इसके बावजूद मेडिकल स्टोर संचालक ने डॉक्टर के पर्चे पर इंजेक्शन दे दिया था। इसकी जांच करने के लिए रविवार को ड्रग्स विभाग के इंस्पेक्टर पीयूष शर्मा और प्रियंका चौधरी ऊषा मेडिकल स्टोर पर पहुंची। 

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। 

सौरभ की बहन बोली- मुस्कान कई लड़कों को घर बुलाती थी
सौरभ की बहन सिमरन के मुताबिक, मुस्कान नशा करती है। सौरभ के लंदन जाने के बाद वह कई लड़कों को घर बुलाती थी। फिल्म में काम करने की बात कहकर वह घर से गााजियाबाद भाग गई थी। वह नोएडा में किसी लड़के के साथ पांच दिन तक रही थी। सौरभ की हत्या में मुस्कान का परिवार भी शामिल रहा। उनकी नजर सौरभ की प्रॉपर्टी पर थी। उसके पैसे से मुस्कान के परिजनों ने अपना घर बनाया और नई गाड़ी खरीदी। मुस्कान की बहन ने आईफोन खरीदा।

सौरभ और मुस्कान शादी करने के लिए घर से तीन बार भागे थे। मां रेनू के मुताबिक, सौरभ बचपन से चंचल स्वभाव होने के साथ पढ़ाई में होशियार था। सबसे छोटा होने के कारण सबका लाडला भी था। मुस्कान के नाना ज्योतिषी थे, वह अक्सर उनके घर जाती थी। इसी दौरान सौरभ और मुस्कान की मुलाकात और दोस्ती हो गई। तब 13 साल के रहे सौरभ को पहली नजर में मुस्कान भा गई। पांच साल तक एक-दूसरे के प्यार में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 

नाबालिग होने की वजह से इजाजत नहीं मिली। सौरभ पढ़ाई में लग गया। मर्चेंट नेवी का कोर्स किया। इसी दौरान शिप कंपनी में नौकरी लग गई। मां ने बताया सौरभ 2016 में घर आया हुआ था। इसी दौरान सौरभ और मुस्कान घर छोड़कर चले गए। तब शिकायत पर पुलिस दोनों को तलाश कर लाई थी। परिवार के समझाने पर भी दोनों नहीं माने। तीन महीने बाद फिर लापता हो गए। इस बार तीन दिन बाद वापस आ गए। सौरभ मुस्कान को छोड़ना नहीं चाहता था। 

2016 में बालिग होने पर दोनों फिर से घर से चले गए, इस बार शादी करके लौटे। परिवार ने सौरभ की खुशी के लिए अपना लिया। छह महीने ससुराल में रहने के बाद मुस्कान परिवार में झगड़ा करती थी। परिवार को जेल भिजवाने की धमकी देकर डराने धमकाने लगी। इस पर पिता ने घर से बेदखल कर दिया। सौरभ किराए पर मकान लेकर रहने लगा। सौरभ 2023 से नौकरी की वजह से विदेश में था। इस दौरान स्कूल के दोस्त रहे साहिल शुक्ला से मुस्कान की नजदीकी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

बड़े भाई राहुल के मुताबिक सौरभ मुस्कान को हर महीने 50 हजार रुपये भेजता था। सारी डिमांड पूरी करता था। मुस्कान का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग है, इसका पता चलने पर सौरभ ने बड़े भाई को बताया था। तब भाई ने मुस्कान को छोड़कर घर लौटने की सलाह दी थी। सौरभ ने तलाक की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन मुस्कान तलाक नहीं देना चाहती थी। सौरभ भी मुस्कान से बहुत प्यार करता था, इसलिए उसने तलाक लेने का इरादा छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: UP: जब आपत्तिजनक हालत में मिले मुस्कान-साहिल, सौरभ को पता चला तो तलाक तक पहुंची बात; इस वजह से अलग नहीं हुए
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें