फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बच्चा रोया तो जिंदा गड्ढे में गाड़ा, दो साल से चल रहा महिला का अफेयर, पति रहता है बाहर

Mon, 14 Oct 2024 10:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सालिम को उम्मीद थी कि गला कटने के बाद उसकी प्रेमिका ज्यादा दूर तक नहीं जा पाएगी और उसकी मौत हो जाएगी, लेकिन वह बच गई। लेकिन उसके बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी सालिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादीशुदा महिला प्रेमी सालिम की हरकतों से तंग आ चुकी थी। करीब दो माह पूर्व उसने सालिम के खिलाफ परतापुर थाने में तहरीर दी थी। लोगों के समझाने पर कुछ देर बाद वापस ले ली थी। छह दिन पूर्व फिर से कहासुनी होने पर महिला ने सालिम और उसकी मां से गाली-गलौज कर दी थी। इस अपमान का बदला लेने के लिए सालिम ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

दरअसल, महिला चार दिन पहले अपने दो बेटों को लेकर मायके गई थी। रविवार दोपहर को सालिम ने महिला को फोन किया और मिलने के लिए बृज विहार कालोनी के पास बुलाया। महिला बड़े बेटे को मायके में छोड़कर परतापुर पहुंची। इसके बाद दोनों बात करने के लिए रेलवे लाइन के पास एक खेत में चले गए। बातचीत के दौरान दोनों में फिर से कहासुनी हुई। बेइज्जती से गुस्साए सालिम ने चीनी मांझे से महिला का गला काट दिया। महिला का गला काफी कट गया था। 
 

सालिम को उम्मीद थी कि वह ज्यादा दूर तक नहीं जा पाएगी और उसकी मौत हो जाएगी, लेकिन वह बच गई। सालिम और महिला के बीच दो वर्ष से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। महिला का पति ज्यादातर काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहता था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। थी।
 

महिला ने इशारे से बताई पूरी वारदात
चीनी मांझे से गला कटने के कारण महिला ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। इशारे से उसने पूरी वारदात पुलिस और परिजनों को बताई। इसी के आधार पर महिला के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सालिम पूर्व में उनके दामाद के घर में चोरी कर चुका है। इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उनके दामाद पर भी वह हमला कर चुका है। चिकित्सकों के अनुसार महिला के गले का ऑपरेशन कर दिया गया है। वह अभी भी उपचाराधीन है। वह अब बोल पाएगी या नहीं, यह अभी नहीं कहा जा सकता।
 
विज्ञापन

रोने लगा था मासूम, इसलिए जिंदा दफना दिया
गन्ने के खेत में गला कटने के बाद महिला मदद के लिए चिल्लाते हुए भाग निकली। इसके बाद सो रहा बच्चा उठ गया और रोने लगा। सालिम को डर सताने लगा कि कोई व्यक्ति बच्चे की आवाज सुनकर गन्ने के खेत में न आ जाए। पहले उसने बच्चे का मुंह दबाकर चुप कराने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा चुप नहीं हुआ तो इसके बाद सालिम ने उसे खेत में जिंदा ही दफना दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें