मोदीपुरम स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मंगलवार को विहिप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रांत प्रवक्ता शीलेंद्र चौहान ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद हालात और खराब हो गए हैं। वहां हिंदुओं पर निरंतर हमले हो रहे हैं। बांग्लादेश में हिंसा नियंत्रण से बाहर है। हिंदुओ की संपत्ति, व्यापार, मकानों पर उग्र हमले हो रहे हैं। साथ ही अल्पसंख्यक जैन, बौद्ध, सिख भी इसी तरह पीड़ित हैं। भारत सरकार को वैश्विक समुदाय पर दबाव डालना चाहिए और बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए। जो हिंदू भारत आना चाहे उसे सरकार सीएए के तहत सम्मान के साथ आने दे।