महिला चिकित्सक को फर्जी मैसेज भेजकर एक लाख ठगे
पल्लवपुरम फेस-2 निवासी महिला चिकित्सक को साइबर अपराधियों ने फर्जी मेसेज भेजकर एक लाख रुपये ठग लिए। डॉ. स्वेता राणा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने उनके पास कॉल की।
खुद को उनका परिचित बताकर उनके खाते में रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके बाद उनके पास फर्जी मेसेज भेजे। जिनसे उन्हें लगा कि उनके खाते में रुपये जमा हुए हैं। बाद में जब उन्होंने बैलेंस चेक किया तो पता चला कि उनके खाते से तीन बार में करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
आधार और पैन लिंक कराने का झांसा देकर 8 लाख ठगे
आधार और पैन कार्ड लिंक कराने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने युवक के बैंक खाते से 8 लाख रुपये निकाल लिए। मोदीपुरम की शील कुंज निवासी देवांश कौशिक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पाास कुछ समय पूर्व एक व्यक्ति ने कॉल करके खुद को बैंककर्मी बताया। उसने कहा कि आपके खाते में बैलेंस कम है।
आपके सभी खाते पैन नंबर और आधार से लिंक होने हैं। हम आपको लिंक भेज रहे हैं। जिससे आधार से पैन लिंक हो जांएगे। अपने खातों में न्यूनतम बैलेंस डालें अन्यथा सारे खाते ब्लॉक कर दिए जाएंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आते रहे वह क्लिक करते रहे। सारे लिंक फेल होते रहे। बाद में जब उन्होंने बैलेंस चेक किया तो उनके खाते से करीब 8 लाख रुपये निकाले जा चुके थे।
धोखाधड़ी कर युवक के खाते से 1.94 रुपये निकाले
साइबर अपराधियों ने युवक के खाते से 1.94 लाख रुपये निकाल लिए। रुड़की रोड रोशनपुर डौरली निवासी विशाल सिंह ने उनके बैंक खाते से श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी के बैंक खाते में एक बार 83 हजार और एक बार 1.11 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन की गई। जबकि उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं की। किसी ने धोखाधड़ी कर यह रकम ट्रांसफर की है। उन्होंने अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।