प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश और मायावती ट्विटर के नेता बनकर रह गए है। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी उपचुनाव और निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की जाएगी।
भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें
उन्होंने भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों की सराहना भी करी। अध्यक्ष ने कहा पूर्व की सरकार गुंडे पालने का काम करती थी। जिस कारण जनता त्रस्त रहती थी।मगर योगी सरकार ने सबसे बड़ा काम प्रदेश से माफियाओं को खत्म करने का किया है
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में बोले कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख-किसानों को नही होने देंगे खाद की कमी
भाजपा सरकार गरीब, दलित, पिछड़े व आदिवासी सभी को एक साथ लेकर चल रही है। साथ ही सबकी विकास नीति पर कार्य कर रही है। पायल फर्नीचर हाउस पर भाजपा नेता नीरज मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष को पटका पहनाया। इस दौरान पार्षद राजेश खन्ना, चिराग गुप्ता जॉनी मित्तल, निशांक गर्ग, गणेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ट्विटर नेता बनकर रह गए मायावती व अखिलेश
गोला उपचुनाव में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दिन रात जनता के बीच मे रहते हैं, विपक्ष की तरह नहीं कि चुनाव होते ही घर बैठ जाते हैं। बहन जी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ टिवटर पर बयान जारी करते हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सभी दलों की पार्टी है। हमे अब बसपा-सपा गठबंधन से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है, हमारे साथ मे जनता है।