भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार, अभी अगले दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। यानी उमस से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।
AQI का स्तर बढ़ा
लगभग सवा महीने बाद मेरठ में एक्यूआई 100 के पार पहुंचा। शहर के अलग-अलग इलाकों में AQI इस प्रकार रिकॉर्ड किया गया -
गंगानगर- 125
जयभीम नगर- 112
पल्लवपुरम- 99
बेगमपुल-102
दिल्ली रोड- 115
मौसम और प्रदूषण, दोनों के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चिकित्सकों ने बुज़ुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।