फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अब जीना नहीं चाहती...’, मनचले से तंग आकर किशोरी ने काटी नस, अस्पताल में भर्ती

Wed, 09 Jul 2025 10:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut News Today: मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में एक किशोरी ने मनचले की हरकतों से तंग आकर अपने हाथ की नस काट ली। अस्पताल में भर्ती किशोरी की हालत स्थिर है। आरोपी फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है। बीजेपी नेताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
लालकुर्ती में हंगामा करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meerut News: मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय एक छात्रा लंबे समय से घर के सामने रहने वाले एक युवक की हरकतों से परेशान थी। बताया गया है कि मंगलवार को आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शहर सराफा में चार दिन पहले काम पर रखा कारीगर, एक करोड़ का सोना लेकर फरार, सराफ को ऐसे दिया धोखा  

तनाव में आई किशोरी ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और हाथ की नस काट ली। परिजनों ने तुरंत उसे धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विशाल कन्नौजिया समेत अन्य कार्यकर्ता लालकुर्ती थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार विरोध किया। विशाल ने दावा किया कि आरोपी पहले भी मुहर्रम के दिन किशोरी के घर में घुसा था और लगातार उसे परेशान कर रहा था।
विज्ञापन

परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले भी शिकायत देने की कोशिश की थी लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें