फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: सुबह से ही रिमझिम बरस रहा सावन, कई इलाकों में तेज बारिश, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Fri, 01 Aug 2025 11:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिन और बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत और फसलों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिन से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह से भी हल्की बूंदाबांदी और घने बादलों की मौजूदगी से मौसम पूरी तरह बदल गया है। लगातार हो रही इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन तक इसी तरह बारिश जारी रहने की संभावना है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही के मुताबिक अगले 48 से 72 घंटे में 40 से 50 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है, जो न सिर्फ राहत देने वाली होगी बल्कि फसलों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में फिर बड़ा हादसा: आर जी काॅलेज जा रही स्कूटी सवार छात्रा को इलेक्ट्रिक बस ने कुचला, मौके पर ही मौत

विज्ञापन

इस बार मानसून समय पर आया है और बीते वर्ष की तुलना में करीब 51% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह बारिश खासतौर पर धान की बुवाई के लिए अनुकूल साबित हो रही है। किसान समय रहते खेती में जुट गए हैं। जुलाई भर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे जमीन में नमी बनी हुई है।

लोगों को आने वाले दिनों में भी मौसम से इसी राहत की उम्मीद है, हालांकि साथ ही उमस से भी सतर्क रहना होगा।

यह भी पढ़ें: Meerut Accident: हिंडन पुल पर भीषण हादसा, तीन की मौत, पांच घायल, अमरोहा से जा रहे थे बागपत
विज्ञापन

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 28.4°C
न्यूनतम: 25.4°
उच्चतम: 31.1°
सूर्योदय  05:40 am
सूर्यास्त 07:11 pm
हवा की गति -9.3 km/h
आर्द्रता -84%
बारिश की संभावना -39%
चंद्रोदय -12:31pam
चंद्रास्त - 11:25 pm 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें