दोपहर में 12 बजे के करीब निकली धूप थोड़ी राहत दी, दिन में करीब चार घंटे की धूप के चलते तापमान में बढोतरी हुई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
अगले 5 दिन पच्छिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने व तापमान में हल्की बोत्तरी होने से ठंढ से राहत के आसार है, सुबह के समय कुछ जगह पर कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में धूप के चलते एक से दो डिग्री तापमान में बढोतरी के आसार है। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि
तीन दिन से लगातार बढ़ रहा प्रदूषण
मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के चलते तीन दिन से एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। 247 से बढ़कर शुक्रवार को 269 दर्ज किया गया। मेरठ का 269 दर्ज किया गया है, जबकि जयभीमनगर 208, गंगानगर 203, पल्लवपुरम 195, दिल्ली रोड 282, बेगमपुल 294 दर्ज किया गया। तीन दिन से प्रदूषण में लगातार बढोतरी हो रही है और अभी प्रदूषण का स्तर ऐसे ही बना रहेगा।