मई के अंत में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, वैसे ही उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और नमी ने लोगों को बेहाल कर दिया। चिपचिपी गर्मी ने घर से बाहर निकलने वालों की हालत खराब कर दी।
विज्ञापन
राजकीय मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में राहत की खबर भी दी है।
आज से एक जून तक राहत के आसार
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, 28 मई से एक जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी बल्कि उमस से भी राहत मिल सकती है।
मौसम का कैसा रहेगा मिजाज़
28 से 30 मई: तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश
31 मई व 1 जून: कुछ जगहों पर मध्यम बारिश और गरज
गर्मी का असर: तापमान में आंशिक गिरावट, पर पूरी राहत की संभावना जून के पहले हफ्ते से
जरूरी सलाह
छतरी और पानी की बोतल साथ रखें
दिन में बाहर निकलने से बचें
वृद्ध, बच्चे और बीमार लोग विशेष सावधानी बरतें
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 34.8°C
सूर्योदय 05:22 am
सूर्यास्त 07:11 pm
हवा की गति -13 प्रतिघंटा
आर्द्रता -49%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -6:01 am
चंद्रास्त - 8 बजकर 57 मिनट