फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather:  वेस्ट यूपी में हीट वेव का अलर्ट, पारा 41 के पार, 3 दिन चरम पर रहेगी गर्मी, राहत के नहीं आसार

Sat, 26 Apr 2025 10:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। आगामी तीन दिन तक गर्मी चरम पर रहेगी।  मौसम विशेषज्ञों ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना रूप दिखा दिया है आगामी तीन दिन तक गर्मी पूरे चरम पर रहेगी और दिन में चलने वाली हीट वेव भी परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तीन दिन कोई राहत के आसान नहीं हैं।

विज्ञापन


शनिवार का दिन भी सुबह से ही गर्म दिखाई दिया। हवा की रफ्तार कम होने के साथ सूरज की तपिश के साथ मौसम बदलता गया और गर्मी बढ़ती चली गई। दोपहर तक गर्मी का रूप और भी ज्यादा बढ़ गया दोपहर के समय सड़कों पर भी गर्मी का असर दिखाई दिया। धीरे-धीरे बढ़ता तापमान 42 डिग्री के पास पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: यूपीएससी नहीं हो पाया क्लियर, युवती ने की आत्महत्या, घर में इस हाल में मिला शव, माता-पिता की निकली चीख
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अभी तीन से चार दिन गर्मी से राहत की असर कम ही दिखाई दे रहे हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल की कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि तीन दिन तक गर्मी पूरे चरम पर रहेगी और हीट वेव लोगों को झुलसाएगी।

कई जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है कि गर्मी और तेजी से बढ़ती दिखाई देगी। गर्मी के अलावा प्रदूषण का लेवल भी बढ़ता जा रहा है। मेरठ की एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में दर्ज की गई है जिससे यहां की हवा भी खराब हो रही है।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
सूर्योदय  06:43
सूर्यास्त 06:52 pm
हवा की गति -9.3 प्रतिघंटा
आर्द्रता -11%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -4:26 बजे 
चंद्रास्त - 5 बजकर 22 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें