शनिवार को हाजी इजलाल के बेटे जैद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 15 सेकंड के इस वीडियो में इजलाल का बेटा हथियार के साथ दिख रहा है। वीडियो में जैद का भाई भी दिख रहा है। इसमें वह पूरी रील बनाते हुए दिख रहे हैं।
सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दबिश देने के लिए इजलाल के घर दबिश दी गई। घर पर इजलाल और उसके बेटे नहीं मिले। उनके चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गुदड़ी बाजार चौकी इंचार्ज संजीव माथुर की ओर से मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शाहिद अखलाक के बेटे का भी हुआ था वीडियो वायरल
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे साकिब का भी वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शाहिद अखलाक का बड़ा बेटा साकिब इसमें कार चलाते हुए दिख रहा था। कार के अंदर नोटों की गड्डियां और दो पिस्टल रखी थीं। इस वीडियो की भी पुलिस ने जांच की थी।