विक्टोरिया पार्क अग्निकांड का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल को झकझोर देने वाले भामाशाह पार्क (विक्टोरिया पार्क) अग्निकांड के पीड़ितों के जख्म मानों आज भी हरे हैं। 10 अप्रैल को इस वीभत्स अग्निकांड को 18 साल पूरे हो रहे हैं।
बता दें कि 10 अप्रैल 2006 को इस वीभत्स अग्निकांड ने 65 लोगों का जीवन छीन लिया था और सैकड़ों व्यक्ति इस अग्नि दुर्घटना में घायल हुए थे। इस अग्निकांड में संजय गुप्ता के भाई समेत परिवार के कई लोगों की जान गई थी। वहीं, इस वीभत्स अग्निकांड के 18 साल बाद भी पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला है।