फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: थाने में पीड़िता के आत्मदाह का प्रयास,का मामला दुष्कर्म आरोपी का डीएनए सैंपल लिया, कोर्ट ने भेजा जेल

Mon, 24 Nov 2025 11:30 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में महिला थाने में जहर खाने वाली दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पुलिस ने जांच की गति तेज कर दी है। रविवार को आरोपी पवन पाल का मेडिकल परीक्षण कर डीएनए के लिए रक्त नमूना लिया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला थाने में जहर खाने की घटना के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी पवन पाल का मेडिकल परीक्षण करवाया, जिसके दौरान डीएनए मिलान के लिए उसका रक्त नमूना लिया गया। इसके बाद गंगानगर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला की छोटी बेटी का डीएनए सैंपल आज (सोमवार) लिया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'आकिब ने लाइव आकर दिखाई थी एके-47', साउथ अफ्रीका में हथियारों का प्रदर्शन करने पर मैजुल ने दी ये सफाई
 

महिला ने लगाया था बच्ची का पिता होने का आरोप
गंगानगर क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला ने पूर्व मकान मालिक पवन पाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का कहना है कि उसकी छोटी बेटी आरोपी पवन पाल की है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई न होने से वह निराश होकर शुक्रवार को महिला थाने में ही जहर खा बैठी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उसकी हालत पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस बोले-सत्यता डीएनए जांच से स्पष्ट होगी
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को पवन पाल को गिरफ्तार किया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के आरोपों की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण महत्वपूर्ण है। दोनों नमूने निवाड़ी फोरेंसिक लैब भेजे जा रहे हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें