मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी टीवीएस आर्य ने बताया कि मेरठ के शताब्दीनगर निवासी 70 वर्षीय, हापुड़ निवासी 57 वर्षीय व अन्य शख्स 70 वर्षीय और बागपत निवासी 43 वर्षीय की मौत हो गई। मंगलवार को आठ और बुधवार को छह मरीजों की मौत हुई थी।
सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 233 सैंपलों में नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। किठौर निवासी 35 वर्षीय युवक, भगवतपुरा निवासी 32 वर्षीय महिला, खैर नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, आबूलेन निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति, परतापुर थाने के समीप रहने वाले 38 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा कंकरखेड़ा में कार वर्कशॉप में काम करने वाले प्रभात नगर निवासी 42 वर्षीय युवक, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी 28 वर्षीय युवक, वेस्ट एंड रोड निवासी 35 वर्षीय एक पत्रकार और आदर्श नगर निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/