उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार को 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें रोडवेज की भैंसाली डिपो में तैनात यातायात निरीक्षक, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और सिसौली पीएचसी का स्वीपर शामिल हैं। वहीं आज दिन में कोरोना से तीन लोगों की मौत भी हुई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है।