ऐसे तैयार होगा काढ़ा
काढ़ा (हर्बल चाय) आयुष विभाग द्वारा सुझाए गए उत्पादों से तैयार किया जाएगा। इसमें तुलसी, काली मिर्च, सूखी अदरक, मुनक्का, गुड़ और नींबू आदि का प्रयोग किया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, वीडियो नहीं हो सकेंगे वायरल
मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 में 35 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनसे निगरानी की जा रही है। इसे सीएमओ कार्यालय से भी जोड़ने की बातचीत चल रही है। डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी का कहना है कि अगर सही तरीके से निगरानी होगी तो जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वह नहीं हो पाएंगे, क्योंकि मेडिकल प्रबंधन को पहले ही पता चल जाएगा कि कोई अव्यवस्था तो नहीं है। उसे दूर किया जा सकेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/