देहली गेट थाना क्षेत्र से साढ़े तीन किलो सोना लेकर फरार हुए उत्तम पाटिल को पुलिस ने मेघालय से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक किलो सोना बरामद किया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि आईपीएल में सट्टा लगाने के चक्कर में उस पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए साढ़े तीन किलो सोना लेकर फरार हो गया था। कुछ सोना बाजार के सराफा व्यापारियों को दे दिया था।