खड़ौली गांव में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक मकान में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। आरोप था कि पैसों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि पादरी बताया गया आरोपी मौके से फरार हो गया। कुल सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री मनोज त्यागी व रंजना वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ौली गांव में एक मकान पर हंगामा कर दिया। सूचना पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस पहुंची तो उन्होंने बताया कि गांव में निशा भारद्वाज, उसके साथी छाया, मिथलेश, गुलशन और दीपक ने ये मकान किराए पर लिया हुआ है। ये सभी लोग ईसाई मिशनरी की मदद से आसपास के लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सनातन धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं।