कारखाने में आग लगने के बाद उठता धुआं।
- फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन 25 फुटा के पास रविवार तड़के 6 बजे शॉर्ट सर्किट से सूफी इकबाल के पावरलूम कारखाना व गोदाम में आग लग गई। कारखाने से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने मालिक को जानकारी दी। कारखाने के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
कारखाने में लगी आग बुझाने में सहयोग करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
समर गार्डन शाहजहां कॉलोनी के पास 25 फुटा गली नंबर 9 में सूफी इकबाल का मकान है। इकबाल ने मकान के पीछे कपड़े का कारखाना बनाया हुआ है। कारखाने से सुबह करीब 6 बजे धुआं निकलने लगा। यह देख आसपास के लोगों ने इकबाल को जानकारी दी। चंद मिनट में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी, तो आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ी मौके पर पहुंचीं। कारखाने की छत को तोड़कर पानी डाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे में बुझाई जा सकी।
आग लगने से मशीनों को हुआ भारी नुकसान।
- फोटो : अमर उजाला
सूफी इकबाल ने बताया कि कारखाने में 250 बोरे धागा जल गया। करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, अग्निशमन अधिकारी संतोष राय का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगना बताया गया है, जांच की जा रही है।
आग से धागे और कच्चा सामान भी जल गया।
- फोटो : अमर उजाला
रिहायशी इलाके में सालों से चल रहा पावरलूम कारखाना
लिसाड़ीगेट के रिहायशी इलाके में सालों से पावरलूम का अवैध कारखाना चल रहा था। अगर फायर ब्रिगेड समय पर आग न बुझाती तो आसपास के मकानों में तक भी आग पहुंचने का डर था।