वहीं इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद का कहना है कि एक होमगार्ड होटलों में जाकर ड्रामा करता है, हो सकता है कि उसी ने पुलिस को बदनाम करने की साजिश की होगी। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
वसूली की सूची से हड़कंप
अवैध वसूली को सूची को लेकर पूर्व में जहां एसटीएफ के सिपाही ने डेढ़ साल पहले सूची वायरल की थी। जिसके बाद लखनऊ तक गूंज हुई। छह माह पहले बुलंदशहर में डिबाई इंस्पेक्टर परशुराम की भी चेटिंग व्हाट्सएप पर वायरल हुई थी, जिसके बाद इंस्पेक्टर पर गाज गिरी थी।
दोषियों पर होगी कार्रवाई
पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए गये उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।
- रणविजय सिंह, एसपी सिटी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/