फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तस्वीर से खुली 'स्वच्छता अभियान' की पोल, जानें क्या है सरकारी स्कूल की सच्चाई

Fri, 14 Dec 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विद्यालय में बना शौचालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा में उर्दू माध्यम प्राथमिक स्कूल में एक चौंका देने वाली तस्वीर सामने आई है। इस स्कूल में 80 बच्चे और पांच शिक्षकों पर मात्र एक शौचालय है। इसमें भी पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में स्कूल के बच्चे अक्सर खुले में शौच करते नजर आते हैं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने खुले में शौच मुक्त करने के लिये करोड़ों रुपये खर्च किए है। सरकारी खर्च पर ही सबसे पहले गांव- गांव और शहर शहर सभी जगहों पर निशुल्क शौचालय बनाये जा रहे हैं। कस्बा खरखौदा जिसे हाल ही में सफाई में जिले में पहला स्थान प्राप्त होने के साथ ही आदर्श नगर पंचायत का दर्जा भी मिला है। उसमें स्थित उर्दू माध्यम स्कूल स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है। 

स्कूल के प्रधानाध्यापक अमरीश कुमार के अनुसार स्कूल में दो अध्यापिका, दो महिला शिक्षा मित्र सहित पांच शिक्षकों का स्टाफ है। लेकिन विद्यालय में मात्र एक शौचालय है जो कि करीब 20 साल पुराना बना हुआ है। इस शौचालय में कोई टैंक नहीं है और न ही पानी की उचित व्यवस्था है। ऐसे में जब विद्यालय संचालित होता है तो इस शौचालय पर दबाव रहता है और बच्चे स्कूल के बाहर खुले में नालियों पर ही मल मूत्र त्याग करने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन

 
विद्यालय के प्रधानाध्यापक का कहना है कि इस संबंध में कई बार खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से नगर पंचायत को सूचित कर चुके हैं। लेकिन आज तक भी शौचालय निर्माण नहीं कराए गए हैं। जिसके कारण परेशानी हो रही है।

शौचालय बनवाएंगे
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी का कहना है कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है। यदि ऐसा है तो शीघ्र ही यहां शौचालय निर्माण कराएं जाएंगे।- शशि प्रभा चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत खरखौदा

विज्ञापन

शौचालय - फोटो : अमर उजाला
रामराज में खुले में शौच जा रहे लोग
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कस्बा रामराज में बनाए 800 शौचालय के बावजूद लोग जंगल जाना नहीं छोड़ रहे हैं। ये केंद्र सरकार का सपना खुले में शौच मुक्त भारत को पलीता लगा रहे हैं। 

वहीं, पूरे गांव में भ्रमण कर शौचालयों को सुचारू रूप से चलाने की अपील की। ग्राम प्रधान द्वारा पूर्व में एक अभियान चलाया गया था। जिसमें ग्रामीणों को जंगल में शौच नहीं करने की अपील की थी। स्वच्छ भारत, स्वस्थ नागरिक के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत योजनाएं चलाकर ग्रामीणों को जंगल में शौच मुक्त करने का दावा किया है। इसके अंतर्गत कस्बा रामराज में 800 परिवारों के शौचालय ग्राम प्रधान संगीता जाटव के नेतृत्व में बनाए गए हैं। अभी करीब 171 शौचालयों का निर्माण होना है। जिनका पैसा अभी तक आवंटन नहीं हुआ है। 

ग्राम प्रधान संगीता जाटव का कहना है कि उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गांव में नरेगा के तहत सफाई कराई गई है। उन्होंने कहा कि बाकी बचे शौचालय जल्द बनाए जाएंगे। खुले में शौच करने जा रहे ग्रामीणों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई ग्रामीणों को जंगल में शौच करने जाते पकड़ा गया था। जिस पर उन्होंने उन्हें थाने पर बैठाया था। उन्हें बाद में चेतावनी देकर छोड़ा था। अब फिर कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें