फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी, भ्रूण लिंग परीक्षण कराती दो महिला पकड़ीं, दो संचालक भी गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2023 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सकौती में बुधवार को भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया। हरियाणा की टीम ने बुधवार को मेरठ की स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की।
विज्ञापन
पूछताछ करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की टीम ने बुधवार को मेरठ की स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर सकौती स्थित फास्ट फूड की दुकान में फर्जी तरीके से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा।

विज्ञापन


टीम ने इस दौरान 2 महिलाओं का लिंग परीक्षण करते हुए मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद टीम दोनों महिलाएं, सेंटर पर मौजूद दो लोग को हिरासत में लेकर दौराला थाने पहुंची। जहां, टीम सभी आरोपियों के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज करा रही है।

यह भी पढ़ें: International Yoga Day: योगपथ पर छा गए म्हारे योग गुरु, चीन से हरिद्वार तक सिखा रहे योग
विज्ञापन


पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पलवल निवासी पंकज के जरिए वह यहां लिंग परीक्षण कराने पहुंची थी। एजेंट ने महिलाओं से कितने रुपए में लिंग परीक्षण कराने के लिए सौदा किया इसको लेकर टीम पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


टीम ने पलवल निवासी वीरमति व कालकाजी निवासी पूनम व संचालक पीरपुर निवासी वीरपाल और दादरी निवासी विनोद कुमार को हिरासत में लेकर दौराला थाना पुलिस को सौंप दिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। मेरठ की टीम में डॉ. प्रवीण गौतम रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें