बताया गया कि इस दौरान दोनों सिख समाज के लोगों की पगड़ी से बाल उखाड़ दिए और उन्हें एक कमरे में बंधक बनाते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों सिख समाज के लोगों को हिरासत में लेते हुए थाने ले आई और जांच किए बिना युवकों को हवालात में बंद कर दिया।
वहीं मंगलवार को सिख समाज के युवकों की पगड़ी से बाल उखाड़ने का पता लगने पर सिख समाज में रोष फैल गया। भाजपा नेता अमित मोहन टीपू के नेतृत्व में दर्जनों लोग पुलिस के खिलाफ नगर में जुलूस निकालते हुए थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे।
सिख समाज के लोगों ने जीए कुलदीप के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करने व मजदूरों को छोड़ने की मांग करने लगे। करीब दो घंटे हंगामा के बाद पुलिस ने दोनों मजदूरों को थाने से छोड़ दिया, लेकिन सिख समाज के लोग जीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे।