Meerut News : मेरठ करनाल हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उधर, दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बता दें कि मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बटजेवरा के सामने सरधना की तरफ से तेज गति आर रही पल्सर 220 मोटरसाइकिल अपने आगे चल रहे टैकटर-ट्रॉली से जा टकराई। जिसके बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक मौके से टैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक युवक सरधना के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।