फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 15 दिन की नवजात को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस, गोद लेने की प्रक्रिया तक रहेगी भर्ती, हाईवे से मिली थी बच्ची

Thu, 17 Aug 2023 06:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पुलिस 15 दिन की नवजात को अस्पताल लेकर पहुंची और भर्ती कराया। बताया गया कि गोद लेने की प्रक्रिया नवजात अस्पताल में ही भर्ती रहेगी।
विज्ञापन
नवजात शिशु अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कॉशी टोल प्लाजा के निकट बुधवार को मिली लगभग 15 दिन की नवजात शिशु को बृहस्पतिवार को पुलिस जिला महिला चिकित्सालय में लाई। नवजात की स्वास्थ्य जांच के बाद उसे स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि नवजात को निसंतान दंपती द्वारा गोद लिए जाने की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने तक उसे जिला महिला चिकित्सालय में रखा जाएगा, जहां बाल रोग विशेषज्ञ उसकी देख-रेख  करेंगे। 

यह भी पढ़ें: शामली: STF के हत्थे चढ़ा ISI का सदस्य, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे, देश को दहलाने की थी साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को इस बच्ची को टीपीनगर की शिवहरि कॉलोनी के एलएंडटी के सुपरवाइजर मनीष वर्मा और उनकी पत्नी सोनी की सुपुर्दगी में दिया गया था। हालांकि अब नियमानुसार गोद लेने की प्रक्रिया पूरी होने पर ही नवजात को सुपुर्द किया जाएगा। मनीष वर्मा के शादी के सात साल बाद भी कोई बच्चा नहीं है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: आधे से ज्यादा भाजपा पदाधिकारी बदले जाएंगे, रालोद का समरसता अभियान फिर शुरू होगा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें