फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लिसाड़ीगेट में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, कई दुकानें हुईं धराशायी, सुबह खिसकी थी दीवार

Wed, 12 Oct 2022 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में एक दो मंजिला मकान बुधवार सुबह भरभराकर गिर गया। मकान से सटी तीन दुकानें भी गिर गईं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन
मकान की छत गिरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट में बुधवार दोपहर को दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हालांकि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी। बताया गया कि आज सुबह चार बजे के करीब मकान की निचली दीवार खिसक गई थी। इसके कुछ ही घंटे बाद मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के आसपास मौजूद तीन दुकानें भी धराशायी हो गईं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र की गोल्डन कॉलोनी में वासिक जैदी का दो मंजिला मकान है। मकान के आसपास तीन दुकानें भी बनी हुई थीं। मेरठ में पिछले तीन दिन हुई लगातार बारिश के बाद बुधवार को मकान की नींव हिलने लगी और तकरीबन चार बजे निचली दीवार थोड़ी सी खिसक गई।

दीवार खिसकने की जानकारी लगते ही परिजनों ने आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया। वहीं दोपहर को तेज धूप निकली तो मकान भरभराकर मलबे में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: शहर में घुसा तेंदुआ, दहशत में घरों में कैद हुए लोग, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम
विज्ञापन


मकान की गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार सुबह के समय क्षेत्र की ज्यादातर दुकानें खुलीं नहीं थी, वहीं मकान गिरने के दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें