फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

Wed, 12 Oct 2022 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीक नगर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं विवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खतौली के मोहल्ला बकरियान निवासी सूबेदार ने अपनी पुत्री तमन्ना का विवाह सात वर्ष पूर्व मोहल्ला सदीक नगर निवासी शौकीन के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग तभी से उनकी बेटी से दहेज की मांग कर रहे थे। मृतका के तीन बेटे और एक बेटी है।

यह भी पढ़ें: Weather: सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप, आज से साफ रहेगा मौसम, धान-सब्जी की फसल को 40 प्रतिशत का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि परिजनों को सुबह सूचना मिली कि तमन्ना का इंतकाल हो गया है, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उधर, शौकीन ने बताया कि उसकी पत्नी तमन्ना को दो दिन पहले बुखार आया था, अचानक बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें