मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी मे बच्चों में हुए मामूली विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। यहां क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में बीच सड़क पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौराने दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे व लाठी डंडे चले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
जानकारी के अनुसार क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच सड़क पर लाठी-डंडे लात घूंसे मारपीट चले। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: UP: दादी के कुंडल खींचे तो बदमाशों से भिड़ी पोती, ऐसे दिखाई दिलेरी, पुलिस ने भी सार्थक किया सीएम योगी का बयान
लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान वीडियो वायरल हो गया था। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि चारों का शांति भंग में चालान किया गया हैं।