फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : सरधना में पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग में कई घायल, गोली लगने से एक की मौत 

Wed, 21 Jul 2021 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बताया गया कि संघर्ष के दौरान तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
आपसी संघर्ष, मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना में बुधवार को दो पक्षों के लोग पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें कई घायल हो गए जबकि एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी जाट बिरादरी के रविंद्र उर्फ रवीश पुत्र मलखान व अनुसूचित जाति के छोटू पुत्र देवेंद्र के बीच पुरानी रंजिश के चलते संघर्ष हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव व गाली गलौज हुई।

इस दौरान फायरिंग भी की गई जिसमें एक गोली घर के सामने खड़े सुरेश पुत्र तिलकराम को जा लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बताया गया कि संघर्ष के दौरान तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं। एसपी देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें