फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रजिस्ट्री कार्यालय से भाजपा नेता समेत दो का अपहरण, तमंचे लहराते हुए आए और बाइकों पर ले गए छह बदमाश

Wed, 14 May 2025 07:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

लावड़ के अवधेश बंसल और अमरपाल सैनी सरधना तहसील में जमीन का बैनामा कराने आए थे। तभी उन पर हमला कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
तहसील पहुंची पुलिस मामले की जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना तहसील परिसर में स्थित उपनिबंधक कार्यालय के सामने से बैनामा करने आए लावड़ निवासी अवधेश बंसल व पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी व भाजपा नेता अमरपाल सैनी का तमंचे दिखाकर अपहरण कर लिया गया। दोनों को बदमाश जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने गए। अपहरण कर ले गए। जबकि भाजपा नेता ने दौराला थाना के सामने बाइक से कूदकर थाना के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। तहसील परिसर में से अपहरण के बाद उपनिबंधक कार्यालय के में सन्नाटा छा गया है।
विज्ञापन

 

वारदात के बाद रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
अवधेश बंसल निवासी लक्ष्मीपुरम दौराला करीब साढे़ तीन बजे साढे़ चार बीघा जमीन का बैनामा करने के लिए सरधना तहसील आया था। वकील के चैंबर से लिखा पढ़ी के बाद दो पार्टी व गवाह बैनामा के लिए उपनिबंधक कार्यालय के बाहर पहुंचे तो आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने अवधेश व अमरपाल के साथ मारपीट की। दोनों को तमंचा दिखाते हुए जबरन बाइक पर बैठा लिया।

यह भी पढ़ें...
Meerut : सरधना में संपत्ति विवाद ने लिया गंभीर मोड़, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार    
 

आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो हवा में तमंचे लहराते हुए आरोपी फरार हो गए। दिनदहाड़े तहसील में सीओ, एसडीएम, व थाना से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित उपनिबंधक कार्यालय के गेट के सामने से अपहरण होने पर अफरातफरी मच गई। 
 
विज्ञापन

वहीं अपहरण करने वाले दौराला थाना के सामने पहुंचे तो भाजपा नेता अमरपाल बदमाशों की बाइक से कूद गया। भागकर थाने के अंदर पहुंचा और बचाओ-बचाओ का शोर मचा दिया। पुलिस जब तक बाहर आकर बदमाशों को पकड़ती, वे आंखों से ओझल हो चुके थे। अवधेश की बरामदगी के लिए कई थानों की पुलिस तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें