फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑन डिमांड बेचते थे अवैध हथियार, दबोचे गए जुबेर और नबील, पूछताछ में खोले बड़े राज

Sat, 28 Oct 2023 09:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : सोशल मीडिया पर ऑन डिमांड अवैध हथियार बेचने वाले दो शातिर बदमाश दबोचे गए हैं। बदमाशों ने पूछताछ में बड़े राज खोले हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने दो शातिर बदमाश गिरफ्तार किए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लिसाड़ी गेट पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बदमाश सोशल मीडिया को सहारा बनाकर अवैध हथियारों को ऑन डिमांड बेचते थे। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से अवैध हथियारों का धंधा कर रहे थे।

Trending Videos

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऊंचा पीर किदवई नगर निवासी जुबेर पुत्र मोहम्मद और किदवई नगर गली नंबर चार निवासी नबील पुत्र नवाब को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि दोनों बदमाश पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। यह दोनों बदमाश सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की फोटो लगाकर ऑन डिमांड उन्हें लोगों को सप्लाई करते थे।

यह भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा की धमकी: ठीक 13 नवंबर को बम से उड़ा देंगे, अलर्ट हुए रेलवे अफसर, स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन

उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने अब तक कहां-कहां अवैध हथियार बेचे हैं।

यह भी पढ़ें: रितु हत्याकांड: मुंह में कपड़ा ठूंसकर दी दर्दनाक मौत, वारदात ने उड़ाए हर किसी के होश, दंपती ने कुबूला जुर्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें