मेरठ शहर में रविवार को दो बड़ी परीक्षाएं हैं। इनमें 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। वहीं 10 हजार से अधिक लोग इनके साथ भी होंगे। इस कारण शहर में जाम की समस्या बन सकती है।
लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को मेरठ में 37 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। 17323 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं रेलवे की परीक्षा भी दो पालियों में होगी। इसमें 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
नोडल अधिकारी एडीएम सिटी दिवाकर सिंह ने बताया कि परीक्षा में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहेगी। यातायात प्रभावित न हो, इसको लेकर फ्लाइंग दस्ता सड़क पर रहेगा।
सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर एक दरोगा और दो कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई है। थाना पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस समन्वय बनाकर यातायात के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेंगी। बाहर से आने वाले अभ्यर्थी जाम न फंसे, इसको लेकर पूरे इंतजाम किए गए हैं।