फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नौ करोड़ की जीएसटी चोरी में चीनी महिला समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट में छिपाते रहे चेहरा, देखें फोटो-वीडियो

Wed, 27 Aug 2025 01:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नोएडा स्थित कंपनी ने करोड़ों की जीएसटी चोरी की और अपना पता भी छिपाया। कंपनी के डायरेक्टर विनय कुमार और कैश हैंडलर एलिस ली को गिरफ्तार कर मेरठ कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन
कोर्ट के बाहर चेहरा छिपाए आरोपी चीनी महिला एलिस ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीजीएसटी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की टीम ने बुधवार को चीनी महिला और एक पुरुष को जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में ज्यूडिशियल कस्टडी पर निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन

एलिस ली को मेरठ की कोर्ट में लेकर आई टीम। - फोटो : अमर उजाला
सीजीएसटी इंस्पेक्टर आदित्य बाजपेई ने बताया कि ग्रेटर नोएडा बिजनेस पार्क में मैसेज टेंटेक एलइडी डिस्पले प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। कंपनी ने विभाग को 28% टैक्स के स्थान पर सिर्फ 18 टैक्स दिया। इसके अलावा कंपनी ने अपना वर्तमान पता भी छुपाया। 
 
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने इस मामले में कंपनी की कैश हैंडलर और सिक्योरिटी पर्सनल एलिस ली को गिरफ्तार किया। इस कंपनी के दो डायरेक्ट चीनी हैं। पूरे मामले में डायरेक्टर विनय कुमार ने भी विभागीय अधिकारियों के सामने जीएसटी चोरी को स्वीकार किया। विनय कुमार को भी कोर्ट में पेश किया गया है। अप्रैल 2020 से मार्च 2025 के बीच 9 करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें