यह है समय सारिणी
22490 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत मेरठ सिटी से सुबह 6:35 बजे चलने के बाद 8:35 बजे मुरादाबाद और 9:58 बरेली जंक्शन पहुंचेगी। बुधवार को यह ट्रेन सात मिनट देरी से 10:05 पर बरेली पहुंची। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे लखनऊ, 3:53 बजे अयोध्या धाम और शाम 6:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में बृहस्पतिवार से 22489 वाराणसी-मेरठ वंदे भारत वाराणसी से सुबह 9:10 बजे चलने के बाद 11:40 अयोध्या धाम, दोपहर 1:40 बजे लखनऊ, शाम 5:17 बजे बरेली आएगी। इसके बाद 6:50 बजे मुरादाबाद और रात 9:05 बजे मेरठ पहुंचेगी।