फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित होगा सफर: मेरठ में महिलाओं के लिए जल्द दौड़ेंगे पिंक ऑटो, चालक भी होंगी महिलाएं, मंडलायुक्त ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Wed, 27 Oct 2021 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ शहर की महिलाओं को सुरक्षा देने के लिहाज से प्रशासन ने पिंक ऑटो सेवा की शुरूआत करने का फैसला किया है। जल्द ही शहर में महिलाओं के लिए 50 पिंक ऑटो संचालित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इन पिंक ऑटो की ड्राइवर भी महिलाएं ही होंगी।
विज्ञापन
पिंक ऑटो - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की महिला यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के उद्देश्य से शहर में जल्द ही पिंक ऑटो दौड़ते नजर आएंगे। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने आरटीए की बैठक में निर्देश देते हुए कमेटी से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। पहले उन 50 पिंक ऑटो के संचालन की अनुमति होगी, जिनकी चालक महिलाएं ही होंगी।

विज्ञापन

 

मंडलायुक्त सभागार में संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक हुई। इसमें पिछली बैठक की पुष्टि करने के बाद निर्धारित एजेंडों पर चर्चा की गई। सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा के लिए एमसीटीएसएल द्वारा नए रूटों पर मांगे जा रहे बस परमिटों पर प्राइवेट बस आपरेटरों ने आपत्ति दर्ज की।

मेरठ-मवाना-बिजनौर बस यूनियन अध्यक्ष हाजी इलियास ने कहा कि वर्ष 2014 में प्राइवेट नगर बस सेवा की 110 बसों को बंद कर दिया था। अगर एमसीटीएसएल बस सेवा के लिए परमिट जारी हो सकते हैं तो प्राइवेट बसों को क्यों नहीं। इस पर मंडलायुक्त ने आरटीओ से पूरे मामले पर रिपोर्ट देने को कहा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आवास विकास और किसानों में रार: हवा काटे प्लॉट, 500 आवंटियों को छत का इंतजार, ट्रैक्टर लेकर जमीन जोतने पहुंचे गुस्साए किसान

विज्ञापन

बैठक में महिला यात्रियों को सुरक्षित सफर प्रदान करने के लिए शहर में पिंक ऑटों संचालन पर चर्चा हुई। एडीएम सिटी, आरटीओ और एसपी ट्रैफिक की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। वाहनों में सीएनजी किट लगाने वाले अधिकृत सेंटरों के भी नवीनीकरण को अनुमति प्रदान कर दी।

मेरठ के सरधना, दौराला, किठौर और रोहटा आदि क्षेत्रों के अलावा बागपत और बड़ौत में संचालित हो रहे डीजल चालित टेंपो को सीएनजी में परिवर्तित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में आरटीओ हिमेश तिवारी, एडीएम सिटी अजय तिवारी, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एमसीटीएसएल एमडी केके शर्मा के अलावा प्राइवेट बस यूनियन प्रतिनिधि शामिल रहे। 

ये है पिंक ऑटो योजना 
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक ऑटो संचालित किए जाने हैं। यह ऑटो सिर्फ महिला यात्रियों के लिए होता है। इसमें जीपीएस और मीटर अनिवार्य किया गया है। सुरक्षा के और भी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें